दबे कुचले बहुजनो की आवाज है भीम आर्मी भारत एकता मिशन: सूरज अपेम लाइव : बरही रिपोर्ट: सोनू पंडित
स्थापना दिवस मानतेभीम आर्मी भारत एकता मिशन बरही प्रखंड कमेटि की ओर से ने बरही कार्यलय में छठा राष्ट्रीय स्थापना दिवस मनाया गया। सबसे पहले बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष सुरज दास ने कहा कि भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) सभी वर्गो के दबे कुचलों की आवाज है। हम सभी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के मिशन को घर-घर तक लेकर जाएगें, किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगें हम संविधान पर विश्वास करते है।सचिव रिजवान अली ने भीम आर्मी के छठे स्थपना दिवस एवं ईद-उल-अदहा (बकरीद) पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि हम सब एक थे एक है और एक रहेंगे। भीम आर्मी सभी बहुजनों की आवाज है, जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के सपनों को साकार करते हुए उनकें द्वारा दिए गए मुलमंत्र शिक्षित बनो संगठित रहों और संर्घष करों के साथ आगे बढ़ेगा। मीडिया प्रभारी मो मेराज हुसैन ने सभी को छठी स्थपना दिवस पर बधाई दिया और भीम आर्मी में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) बरही अध्यक्ष सुरज दास, सचिव रिजवान अली, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण राव अंबेडकर, उपाध्यक्ष मनोज रविदास, बरही पुर्वी पंचायत अध्यक्ष अनुज रविदास, करसो पंचायत अध्यक्ष प्रकाश मिर्धा, सोनु कुमार, जितेन्द्र रविदास, सुनील आन्नद, सीताराम कुमार राज, सुरेश कुमार यादव, सीताराम यादव, शफि अहमद सहित अन्य लोग शामिल हुए। भीम आर्मी के लोग