मानव सेवा ही हमारा कर्तव्य : गुजरात चेयरमैन & बिजनेसमैन नईम तिरमिजी

0
110
Naeem Tirmizi, World Human Rights Commission,Businessman Naeem Tirmizi,

राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के गुजरात चेयरमैन नईम तिरमिजी (Naeem Tirmizi) आज राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन द्वारा आयोजित इंडियन अचीवर अवार्ड कार्यक्रम में संबोधन करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन तमाम समाज सेवकों और ख़ास व्यक्तिओं जो अपने असाधारण कार्यों से समाज देश और दुनिया की भलाई और विकास के लिए कार्यरत रहते है चाहे वह देश का हो या विदेश का संगठन द्वारा उनके द्वारा किए गए कार्य को सम्मानित किया जाता है।

संगठन द्वारा इंडियन अचीवर्स कॉन्फ़्रेंस एवं अवार्ड का आयोजन होटल रेडिसन ब्लू अमृतसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व उप मुख्यमंत्री माननीय ओ पी सोनी और कैबिनेट मंत्री माननीय कुंवर विजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय संस्थापक जितेंद्र कुमार @रवि, नईम तिरमिज़ी जी, माननीय अरब लीग एंबेसडर, माननीय केन्या देश के एंबेसडर, गौरव गुप्ता, सिक्किम राज्य के पावर डिपार्टमेंट के चेयरमैन, सिक्किम राज्य के वुमन कमीशन के चेयरमैन, सिक्किम राज्य के लेबर डिपार्टमेंट के चेयरमैन,नॉर्थ ईस्ट के चेयरमैन डॉक्टर चेतन जी वेस्ट जोन से सुनील जी, बोर्ड कमेटी के डॉ सी पी सोनी, ओम प्रकाश जी ,हरियाणा राज्य के प्रदेश अध्यक्ष जॉनी जी, पंजाब राज्य के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह वर्दी जी, उत्तर प्रदेश से पारुल गुप्ता राष्ट्रीय कमेटी के शंकरी बाला जी, सपना गंगाधरन जी, शमशाद जी, विनीता जी, सीमा शर्मा जी, फेनिल शाह जी आदि ने दीप प्रज्वलित करके और छात्राओं ने गणेश वंदना करके कार्यक्रम का शुभआरंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गेस्ट ऑफ ऑनर के साथ-साथ विश्व के लगभग 12 देश के गणमान्य व्यक्तियों के साथ 3 देश के राजदूत के साथ-साथ भारत के अलग-अलग राज्यों के सांसद, विधायक एवं अन्य गणमान्य व्यक्तिभी उपस्थित रहे।

अध्यक्ष नईम तिरमिजी ने बताया कि पंजाब राज्य में यह पहला भव्य समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें देश विदेश से आने वाले व्यक्तियों को इंडियन अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस भव्य समारोह में बॉलीवुड से स्नेहा उपाध्याय, इण्डियन आइडल फ़ेम रेनू नागर, सुपरस्टार वरुण डागर, दिव्यंका त्रिपाठी एक्ट्रेस, योगा स्पेशलिस्ट मोहित जी मध्य प्रदेश से बिजनेस मैन राहुल गुप्ता और राघव गुप्ता, दशांक फाउंडेशन के प्रगति जी, माननीय डीएसपी हेमंत शर्मा जी, रेडियो मिर्ची के नितिन शर्मा जी पंजाब राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और 50+ बड़े कंपनी के साथ ऑडी दिल्ली साउथ आदि की उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here